देश की खबरें | कानून व्यवस्था चरमरा गई है और दिल्ली में जंगल राज कायम है: अरविंद केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गोलीबारी की घटनाओं का हवाला देते हुए दावा किया कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और जंगल राज कायम है।

नयी दिल्ली, 29 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गोलीबारी की घटनाओं का हवाला देते हुए दावा किया कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और जंगल राज कायम है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तुरंत प्रभावी कदम उठाने होंगे क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनके अधिकार क्षेत्र में आता है।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पूरी तरह से जंगल राज है। देश की राजधानी में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दिल्ली की कानून व्यवस्था अमित शाह जी के अधिकार क्षेत्र में आती है। उन्हें तुरंत प्रभावी कदम उठाने होंगे।’’

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं, जहां सेकेंड हैंड लग्जरी कार के शोरूम, एक होटल और मिठाई की एक दुकान को निशाना बनाया गया था। पुलिस को संदेह है कि ये घटनाएं गिरोहों द्वारा जबरन वसूली के प्रयास से संबंधित हैं।

दिल्ली विधानसभा के सत्र में सत्तारूढ़ आप विधायकों ने शुक्रवार को कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया और दावा किया कि राजधानी में व्यापारियों और कारोबारियों को विभिन्न गिरोहों से जबरन वसूली के लिए आने वाली कॉल की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

उन्होंने दिल्ली पुलिस पर भी निष्क्रियता का आरोप लगाया तथा दावा किया कि लोगों का उन पर से भरोसा उठ गया है और वे सीधे गिरोहों के साथ मिलकर मामले को रफादफा कर रहे हैं।

आप विधायकों ने ऐसे अपराधों पर नजर रखने के लिए पुलिस थाना स्तर पर निगरानी समितियों को फिर से बहाल करने की भी मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू