विदेश की खबरें | ब्रिटेन की नई प्रतिबंध सूची में लैवरोव की सौतेली बेटी का भी नाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लेकर ब्रिटेन 65 और कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा रहा है। उसके लक्ष्यों में रूस का सबसे बड़ा निजी बैंक और एक महिला शामिल है जिसे ब्रिटिश सरकार ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की सौतेली बेटी बताया है।

लंदन, 24 मार्च यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लेकर ब्रिटेन 65 और कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा रहा है। उसके लक्ष्यों में रूस का सबसे बड़ा निजी बैंक और एक महिला शामिल है जिसे ब्रिटिश सरकार ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की सौतेली बेटी बताया है।

ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस ने कहा कि प्रतिबंधों का नया दौर रणनीतिक उद्योगों, बैंकों और व्यापारिक अभिजात्य वर्ग को लक्षित करता है। जिन पर प्रतिबंध लगा है उनमें रूस का सबसे बड़ा निजी बैंक अल्फा बैंक और दुनिया की सबसे बड़ी हीरा खनन कंपनी अलरोसा शामिल हैं।

ब्रिटेन ने अरबपति यूजीन मार्कोविच श्विडलर को भी निशाना बनाया, जिनके चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच और रूस के सबसे बड़े बैंक स्बेरबैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरमन ग्रीफ के करीबी संबंध हैं।

ट्रस ने एक बयान में कहा, “ये कुलीन वर्ग, व्यवसाय और भाड़े पर काम करने वाले ठग निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल हैं और यह उचित है कि वे इसकी कीमत चुकाएं।”

जिन पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें पोलीना कोवालेवा का नाम भी शामिल है जिसे लावरोव की सौतेली बेटी बताया गया है। उस पर प्रतिबंध इसलिये लगा क्योंकि ब्रिटेन ने “रूसी आक्रमण” के लिए जिम्मेदार लोगों से जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ाया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\