लैथम न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और साउदी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गये

लैथम को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुने जाने पर रेडपाथ कप दिया गया जिस पर पिछले सात वर्षों से केन विलियमसन या रोस टेलर का कब्जा रहा था। लैथम ने पहली बार यह पुरस्कार हासिल किया है।

वेलिंगटन, 29 अप्रैल सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम को बुधवार को न्यूजीलैंड का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और तेज गेंदबाज टिम साउदी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।

लैथम को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुने जाने पर रेडपाथ कप दिया गया जिस पर पिछले सात वर्षों से केन विलियमसन या रोस टेलर का कब्जा रहा था। लैथम ने पहली बार यह पुरस्कार हासिल किया है।

न्यूजीलैंड पुरस्कार समारोह का ऑनलाइन आयोजन कर रहा है। अगले दो दिन भी कुछ पुरस्कार वितरित किये जाएंगे जिनमें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाना वाला सर रिचर्ड हैडली पदक भी शामिल है जो शुक्रवार को दिया जाएगा।

लैथम ने नौ टेस्ट मैचों में 40.53 की औसत से 608 रन बनाये जिसमें श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेली गयी 154 रन की पारी भी शामिल है जिससे न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच जीतकर श्रृंखला बराबर कराने में सफल रहा था।

लैथम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की 2019 की विश्व टेस्ट टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना गया था।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘‘इस सत्र में हमने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण का सामना किया और टॉम ने उनका डटकर सामना किया। ’’

साउदी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में विंडसर कप मिला। उन्होंने 2014 के बाद पहली बार यह पुरस्कार हासिल किया। इस बीच ट्रेंट बोल्ट और नील वैगनर ही यह पुरस्कार पाते रहे।

साउदी ने इस बीच टेस्ट मैचों में 21.47 की औसत से 40 विकेट लिये तथा न्यूजीलैंड की श्रीलंका, इंग्लैंड और भारत पर जीत में अहम भूमिका निभायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\