देश की खबरें | अडाणी मामले में ताजा खुलासों से 12,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी का संकेत मिलता है: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि एक विदेशी समाचार पत्र द्वारा अडाणी समूह से संबंधित मामले में किए गए ताजा खुलासे से संकेत मिलता है कि ‘दो वर्षों में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी हुई होगी।’

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि एक विदेशी समाचार पत्र द्वारा अडाणी समूह से संबंधित मामले में किए गए ताजा खुलासे से संकेत मिलता है कि ‘दो वर्षों में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी हुई होगी।’

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में इसे आधुनिक भारत का ‘‘सबसे बड़ा घोटाला’’ करार दिया और दावा किया कि करोड़ों भारतीय नागरिकों की जेब से वस्तुत: चोरी की गई है।

उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर अडाणी समूह को संपत्ति हासिल करने में ‘मदद करने’ का भी आरोप लगाया।

रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा के पास चुनावी बॉन्ड का पैसा है जिसकी बदौलत वह विधायक खरीदती और विपक्षी दलों को तोड़ती है।

इन आरोपों पर अडाणी समूह की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

रमेश ने बयान में कहा, ‘‘यह आधुनिक भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। इसमें लालच और संवेदनहीनता के साथ-साथ भारत के लोगों के प्रति उदासीनता का मिश्रण है। यह इस विश्वास पर आधारित है कि ऐसा कोई घोटाला नहीं है जिसे ‘मैनेज’ नहीं किया जा सके और ऐसा कोई मुद्दा नहीं है जिससे ध्यान न भटकाया जा सके।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘लेकिन शहंशाह गलत हैं। भारत पर ‘मोडानी’ का कब्जा नहीं होगा। भारत की जनता 2024 में जवाब देगी।’’

उनके मुताबिक, ब्रिटिश समाचार पत्र ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ के ताजे खुलासे में 2019 और 2021 के बीच अडाणी के 31 लाख टन मात्रा वाले 30 कोयला शिपमेंट का अध्ययन किया गया, जिसमें कोयला व्यापार जैसे कम मुनाफे वाले व्यवसाय में भी 52 प्रतिशत लाभ पाया गया।

अमेरिकी कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ द्वारा अडाणी समूह के खिलाफ ‘अनियमितताओं’ और स्टॉक मूल्य में हेरफेर का आरोप लगाए जाने के बाद से कांग्रेस इस कारोबारी समूह पर निरंतर हमलावर है और आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराए जाने की मांग कर रही है। अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसकी ओर से कोई गलत काम नहीं किया गया है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट