जरुरी जानकारी | बीते साल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 49 प्रतिशत बढकर 15.29 लाख इकाई पर

मुंबई, नौ जनवरी देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बीते साल (2023 में) सालाना आधार पर 49.25 प्रतिशत बढ़कर 15,29,947 इकाई हो गई। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आंकड़ों के अनुसार, ईवी उद्योग ने 2022 में कुल 10,25,063 वाहन बेचे थे।

हाल ही में समाप्त वर्ष में दोपहिया ईवी की बिक्री 36.09 प्रतिशत बढ़कर 8,59,376 इकाई हो गई, जो 2022 में 6,31,464 इकाई थी।

इसी तरह तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 65.23 प्रतिशत बढ़कर 5,82,793 इकाई हो गई, जो 2022 में 3,52,710 इकाई थी।

ई-वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 114.16 प्रतिशत बढ़कर 5,673 इकाई हो गई, जबकि पिछले वर्ष यह 2,649 इकाई रही थी।

फाडा के आंकड़ों के अनुसार, इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की बिक्री पिछले साल 114.71 प्रतिशत बढ़कर 82,105 इकाई हो गई, जो 2022 में 38,240 वाहन थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)