जरुरी जानकारी | बाजार में अंतिम दौर की बिकवाली का जोर, सेंसेक्स मामूली 15 अंक नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजार में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं चुनिंदा बैंक शेयरों में अंतिम दौर की बिकवाली होने से मानक सूचकांक लगभग स्थिर स्तर पर बंद हुए।

मुंबई, 23 फरवरी घरेलू बाजार में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं चुनिंदा बैंक शेयरों में अंतिम दौर की बिकवाली होने से मानक सूचकांक लगभग स्थिर स्तर पर बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 15.44 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 73,142.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 73,413.93 अंक के ऊपरी और 73,022 अंक के निचले स्तर पर रहा।

हालांकि सेंसेक्स की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी लेकिन बाद में निवेशकों की मुनाफावसूली करने से यह नीचे चला गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 4.75 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 22,212.70 अंक पर बंद हुआ। हालांकि कारोबार के दौरान निफ्टी 22,297.50 अंक के रिकॉर्ड स्तर तक भी जाने में सफल रहा था।

दैनिक उपभोग के उत्पाद (एफएमसीजी), दवा और वित्तीय शेयरों में बढ़त रही लेकिन आईटी एवं निजी बैंक शेयरों में गिरावट से यह खत्म हो गई।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा, "निफ्टी ऊंचे स्तर पर खुला था लेकिन सुबह के सत्र की तेजी कायम नहीं रख पाया। मुनाफावसूली का जोर रहने से आखिर में यह दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ।"

सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील, टीसीएस, एसबीआई, आईटीसी और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, एलएंडटी और विप्रो के शेयरों में तेजी का रुख रहा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज में शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "घरेलू बाजार दिन में कारोबार के दौरान नए मुकाम को छूने के बाद थोड़ी देर के लिए थम गया।"

हालांकि बीएसई मिडकैप 0.25 प्रतिशत चढ़ गया जबकि स्मालकैप सूचकांक में 0.53 प्रतिशत की तेजी रही।

क्षेत्रवार सूचकांकों में तेल एंव गैस खंड में 0.81 प्रतिशत और धातु खंड में 0.33 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि औद्योगिक उत्पाद खंड में 1.22 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

कारोबार के दौरान एक समय रिलायंस इंडस्ट्रीज लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। रिलायंस समूह की इकाई रिलायंस जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 14.5 प्रतिशत से अधिक उछला जिससे इसका बाजार मूल्यांकन दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

वैश्विक बाजारों में कमोबेश तेजी का रुख रहा। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक चढ़कर बंद हुआ जबकि हांगकांग का हैंग सेंग स्थिर रहा। जापान का टोक्यो बाज़ार छुट्टी के कारण बंद रहा।

यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया के शानदार तिमाही नतीजों से बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही।

घरेलू बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 1,410.05 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Special Session of Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र, 30 अप्रैल को लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड