देश की खबरें | शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का अंतिम संस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया।

कोलकाता, 19 फरवरी प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया।

पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किचलू (93) का 17 फरवरी की शाम को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि दक्षिण कोलकाता के केओरताला श्मशान घाट पर अपराह्न लगभग तीन बजे किचलू का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में गायक के बेटे, पुत्रवधू और शास्त्रीय संगीत जगत से जुड़े कई लोग शामिल हुए।

इससे पहले दिन में शास्त्रीय गायक के पार्थिव शरीर को एक घंटे के लिए रवींद्र सदन में रखा गया ताकि उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।

पश्चिम बंगाल के सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के राज्य मंत्री इंद्रनील सेन राज्य की ओर से पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए रवींद्र सदन पहुंचे।

किचलू का जन्म 1930 में हुआ था। उन्होंने डागर बंधुओं से ध्रुपद गायन और लताफत हुसैन खान से खयाल सीखा था। उनकी अपने भाई रवि किचलू के साथ प्रसिद्ध शास्त्रीय गायन जोड़ी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now