खेल की खबरें | पिछले चार मैच हमारी युवा टीम के लिये अच्छी सीख : राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब किंग्स के कप्तान के एल राहुल ने माना कि यूएई में खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले चार मैचों से उनकी टीम को अच्छी सीख मिली, जिनमें से दो में उसे करीबी अंतर से जीत जबकि दो में हार मिली।

दुबई, एक अक्टूबर पंजाब किंग्स के कप्तान के एल राहुल ने माना कि यूएई में खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले चार मैचों से उनकी टीम को अच्छी सीख मिली, जिनमें से दो में उसे करीबी अंतर से जीत जबकि दो में हार मिली।

राहुल ने पंजाब की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पांच विकेट से जीत के बाद कहा, ‘‘सभी जानते हैं कि हमारी टीम बहुत बेहतर है। स्वयं पर दबाव डालने से मदद नहीं मिल रही थी। यूएई में पिछले चार मैच शानदार उदाहरण हैं। यह हमारे जैसी युवा टीम के लिये अच्छा सबक हैं।’’

उन्होंने कहा कि केकेआर के खिलाफ उनकी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और वह जीत की हकदार थी।

अपनी 67 रन की कप्तानी पारी के लिये मैन ऑफ द मैच चुने गये राहुल ने कहा, ‘‘हमने बेहतरीन खेल दिखाया। हमें अहसास हो गया था कि यह अच्छा विकेट है। इसमें अधिक स्पिन नहीं थी। वास्तव में खुश हूं कि हम जीत दर्ज करके दो अंक हासिल करने में सफल रहे।’’

केकेआर ने कई कैच टपकाये और उसके कप्तान इयोन मोर्गन ने बाद में स्वीकार किया कि लचर क्षेत्ररक्षण का उनकी टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा।

मोर्गन ने कहा, ‘‘हमने अच्छा क्षेत्ररक्षण नहीं किया और कैच टपकाये। स्वयं मैंने शुरू में कैच छोड़ा। इस विकेट पर हमारा स्कोर बराबरी का था। हमने संघर्ष किया और वापसी की लेकिन कैच छोड़ने का खामियाजा भुगता।’’

राहुल त्रिपाठी ने 19वें ओवर में केएल राहुल का कैच ले लिया था लेकिन तीसरे अंपायर ने बल्लेबाज के पक्ष में फैसला दिया।

मोर्गन ने कहा, ‘‘मेरा मानना था कि त्रिपाठी का कैच सही था लेकिन करीब से देखने पर तीसरे अंपायर को इसका उलटा लगा। हम उनके फैसले से सहमत थे। उम्मीद है कि बाकी बचे दो मैचों में हम अच्छा खेल दिखाकर प्लेऑफ में जगह बनाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट