देश की खबरें | दिल्ली में प्रवेश स्तर की कक्षाओं में ईडब्ल्यूएस कोटे से दाखिले की अंतिम तिथि 24 जून तक बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने एक बार फिर प्रवेश स्तर की कक्षाओं में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों के लिए दाखिले की अंतिम तिथि 24 जून तक बढ़ा दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 जून दिल्ली सरकार ने एक बार फिर प्रवेश स्तर की कक्षाओं में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों के लिए दाखिले की अंतिम तिथि 24 जून तक बढ़ा दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पहले यह समय सीमा 14 जून तक बढ़ाई गई थी।

शिक्षा उप निदेशक योगेश पाल सिंह ने कहा, ‘‘प्रवेश स्तर की कक्षाओं में ईडब्ल्यूएस और वंचित समूह (डीजी) के सफल उम्मीदवारों के दाखिले की अंतिम तिथि एक बार फिर 24 जून तक बढ़ा दी गई है।’’

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), वंचित समूह (डीजी) और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) श्रेणी के तहत दिल्ली के निजी स्कूलों में प्रवेश स्तर की कक्षाओं में दाखिला 29 मार्च से शुरू हुआ था।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, निजी स्कूलों में प्रवेश स्तर की कक्षाओं यानी नर्सरी, केजी और कक्षा एक में 25 प्रतिशत सीटें ईडब्ल्यूएस, डीजी और सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी के छात्रों के लिए आरक्षित हैं।

ईडब्ल्यूएस के दायरे में वे बच्चे आते हैं, जिनके माता-पिता की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। वहीं, डीजी श्रेणी में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), गैर-क्रीमी लेयर, अनाथ, ट्रांसजेंडर और एचआईवी से संक्रमित बच्चे शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर