विदेश की खबरें | 26/11 के हमलावरों को प्रशिक्षित करने वाले लश्कर आतंकवादी भुट्टावी की पाकिस्तानी जेल में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमले के लिए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को प्रशिक्षित करने वाले हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक जेल में मौत हो गई। उसके एक सहयोगी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 31 मई वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमले के लिए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को प्रशिक्षित करने वाले हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक जेल में मौत हो गई। उसके एक सहयोगी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित भुट्टावी ने कम से कम दो बार संगठन के प्रमुख के रूप में काम किया और अभी वह आतंकी वित्तपोषण को लेकर जेल में सजा काट रहा था।

भुट्टावी ने पंजाब में लश्कर ए तैयबा के मुख्यालय की स्थापना की और वह प्रतिबंधित जमात-उद-दावा प्रमुख और मुंबई हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद का सहायक था।

जमात-उद-दावा के एक सदस्य ने पीटीआई को बताया कि भुट्टावी (77) लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर जिला जेल शेखुपुरा में अक्टूबर 2019 से बंद था। उसे 29 मई को सीने में तेज दर्द हुआ और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

कड़ी सुरक्षा के बीच, उसे मुरीदका में लश्कर मुख्यालय में दफनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिबंधित संगठन के समर्थकों ने भाग लिया।

पंजाब सरकार के एक सूत्र ने बताया कि जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने भुट्टावी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति देने का सरकार से अनुरोध किया था, लेकिन उसे अनुमति नहीं मिली। सईद 2019 से कोट लखपत जेल में बंद है और आतंकवाद के वित्तपोषण के मामलों में कई सजाएं काट रहा है।

लाहौर की एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने आतंकी वित्तपोषण से जुड़े एक मामले में 2020 में भुट्टावी को 16 साल की जेल की सजा सुनाई थी। सईद के करीबी भुट्टावी पर 2011 में अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया था।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आईएसआईएस (दाएश) और अल कायदा प्रतिबंध समिति ने भुट्टावी को मार्च 2012 में घोषित आतंकवादियों की अपनी सूची में शामिल किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\