देश की खबरें | लाड़की बहिन योजना खत्म नहीं की जाएगी : मुख्यमंत्री फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को दोहराया कि लाड़की बहिन योजना जारी रहेगी और कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि इसके तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता पाने वालों को फायदा मिले।

मुंबई, सात मार्च महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को दोहराया कि लाड़की बहिन योजना जारी रहेगी और कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि इसके तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता पाने वालों को फायदा मिले।

फडणवीस विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित चर्चा में भाग ले रहे थे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “लाड़की बहिन योजना को खत्म नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि वित्तीय सहायता से लाभार्थियों को फायदा मिले। योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।”

विधानसभा में आज पेश सरकार के बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया कि लाड़की बहिन योजना की 2.38 करोड़ महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में दिसंबर 2024 तक 17,505.90 करोड़ रुपये अंतरित किए गए हैं।

पिछली एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की प्रमुख योजना ‘मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना’ औपचारिक रूप से पिछले साल अगस्त में शुरू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रति माह 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता मिलती है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने छत्रपति शिवाजी महाराज और अहिल्याबाई होल्कर की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने सभी को दिखाया कि राजशाही के युग में कल्याणकारी राज्य कैसे चलाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू