देश की खबरें | पुंछ में स्कूल की छत पर गिरा बड़ा पत्थर, एक छात्र की मौत, पांच अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रातभर हुई भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में एक सरकारी स्कूल आ गया। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 21 जुलाई जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रातभर हुई भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में एक सरकारी स्कूल आ गया। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने छात्र की मौत पर शोक प्रकट किया।

अधिकारियों ने बताया कि बैंछ-कलसां इलाके में स्थित प्राथमिक विद्यालय की टिन की छत पर एक बड़ा पत्थर आ गिरा, जिससे कई छात्र घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि एक छात्र एहसान अली (पांच) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में चार छात्र मोहम्मद सफीर (सात), बिलाल फारूक (आठ), आफताब अहमद (सात) और तोबिया कौसर (सात) तथा एक शिक्षक घायल हो गए, जिनका पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। शिक्षक को मामूली चोटें आई हैं।

उपराज्यपाल सिन्हा ने ‘एक्स’ पर छात्र की मौत पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘पुंछ के कलसां स्थित प्राथमिक विद्यालय में बड़ा पत्थर गिरने से पांच वर्षीय छात्र की मृत्यु की खबर हृदयविदारक है। ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायल विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रशासन को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने और घटना की गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुंछ के उपायुक्त विकास कुंडल ने जिला अस्पताल का दौरा किया और घायलों तथा उनके परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने चिकित्सा दल को विद्यार्थियों को बेहतर उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों के अनुसार, तत्काल राहत के तौर पर कुंडल ने ‘रेड क्रॉस’ निधि के तहत एहसान अली के परिवार को एक लाख रुपये और घायल बच्चों के परिवारों को 50-50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की।

उन्होंने बच्चों के परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी