पनामा में शार्क फिन की बड़ी खेप सीज

पनामा की पुलिस ने एशिया भेजे जा रहे शार्क फिन जब्त किए हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

पनामा की पुलिस ने एशिया भेजे जा रहे शार्क फिन जब्त किए हैं. सूप बनाने के लिए हर साल दुनिया भर में लाखों शार्क मारी जाती हैं.पनामा पुलिस ने छह टन से ज्यादा शार्क फिन जब्त करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. अटॉर्नी जनरल खावियर काराबालो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि ज्यादातर फिन, "सूख चुके थे और एक्सपोर्ट के लिए तैयार थे."

पनामा के अधिकारियों के मुताबिक इन फिनों को एशिया भेजने की योजना थी. उन्हें शक है कि इस गैरकानूनी गतिविधि को एक चीनी नागरिक फाइनेंस कर रहा है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर सामूहिक सुरक्षा और पर्यावरण के विरुद्ध अपराध करने का मुकदमा चलेगा.

शार्क के पंखों का सूप डाल रहा इस प्रजाति को खतरे में

पूर्वी एशिया के काले बाजार में शार्क के फिन 1,000 डॉलर प्रति किलो तक बिकते हैं. जापान और चीन समेत कुछ देशों में शार्क के फिन का सूप, विलासिता भरा व्यंजन माना जाता है. पर्यावरण संगठनों के मुताबिक इस मांग की वजह से काले बाजार में हर साल 50 करोड़ डॉलर के शार्क फिन बेचे जाते हैं.

गंभीर खतरा झेल रही हैं शार्क मछलियां

प्यू एनवार्यन्मेंटल ग्रुप के मुताबिक दुनिया भर में हर साल 6.3 करोड़ से 27.3 करोड़ शार्क मारी जाती हैं. फिन और दूसरे अंगों के लिए यह शिकार किया जाता है. इस अंधाधुध शिकार के चलते शार्क की 50 से ज्यादा प्रजातियां खतरे में पड़ चुकी हैं.

साथी के बिना शार्क कैसे प्रजनन करती है?

नंवबर 2022 में पनामा में खतरे का सामना कर रही प्रजातियों के अंतरराष्ट्रीय कारोबार को लेकर सम्मेलन हुआ. इसमें यूरोपीय संघ समेत 183 देशों में हिस्सा लिया. सम्मेलन में शार्कों की 54 से ज्यादा प्रजातियों को बचाने के लिए फिन कारोबार पर लगाम लगाने का समझौता हुआ.

एसबी/ओएसजे(एएफपी)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी