देश की खबरें | मणिपुर में बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिलों से बड़ी मात्रा में हथियार तथा विस्फोटक जब्त किए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 11 जनवरी मणिपुर के चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिलों से बड़ी मात्रा में हथियार तथा विस्फोटक जब्त किए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने चुराचांदपुर में नौ जनवरी को एक कार्बाइन, नौ मिमी देसी पिस्तौल, सिंगल बैरल वाली पांच बंदूक, आठ एचई-36 हथगोले, छह आंसू गैस के गोले तथा गोला-बारूद आदि जब्त किया।

पुलिस ने बताया कि तेंगनौपाल जिले में छह जनवरी को चार एचई-36 हथगोले, एक खराब एके-56 राइफल, पांच देसी बन्दूकें, पांच देसी बम, चार आईईडी, एक देशी मोर्टार और एके-56 राइफल का गोला-बारूद मिला।

पुलिस के अनुसार, हथियारों और गोला-बारूद की तलाश में इंफाल पश्चिम, काकचिंग, बिष्णुपुर, थौबल, इंफाल पूर्व और चुराचांदपुर जिलों के संवेदनशील इलाकों में तलाश अभियान जारी है।

मणिपुर पिछले साल मई से जातीय हिंसा का सामना कर रहा है और जिसमें अबतक 180 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

मैतेई समुदाय द्वारा उसे अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किया गया जिसके बाद तीन मई को हिंसा भड़क उठी थी।

मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि नगा और कुकी आदिवासियों की आबादी 40 प्रतिशत हैं और ये मुख्य रूप से पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी