देश की खबरें | केरल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दूसरे दिन उमड़ी लोगों की भारी भीड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को यानी आज लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पार्टी नेता राहुल गांधी ने सुबह वेल्लायानी जंक्शन से पदयात्रा शुरू की।

तिरुवनंतपुरम, 12 सितंबर केरल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को यानी आज लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पार्टी नेता राहुल गांधी ने सुबह वेल्लायानी जंक्शन से पदयात्रा शुरू की।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का केरल में 19 दिन का सफर राजधानी तिरुवनंतपुरम के पारस्साला इलाके से रविवार को सुबह शुरू हुआ और इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष 19 दिनों में मलप्पुरम के नीलांबर तक 450 किलोमीटर लंबी यात्रा करेंगे। कल भी और आज भी गांधी के साथ पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं लोग गांधी की अगुवाई में शुरू हुई इस यात्रा को देखने के लिए भी सड़क के दोनों ओर एकत्र हुए।

इससे पहले रविवार को नेमोम में पहले दिन की यात्रा समाप्त होने पर गांधी ने कहा कि केरल सभी का सम्मान करता है और खुद को कभी विभाजित नहीं होने देता और न ही नफरत फैलने देता है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक प्रकार से इन्ही विचारों का विस्तार है।

उन्होंने कहा था, ‘‘एकजुट रहना तथा सौहार्द के साथ मिल कर काम करना केरल के लोगों के लिए स्वाभाविक और सामान्य बात है और उन्होंने देश को यह दिखाया है।’’

गांधी ने कहा, ‘‘केरल यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत करता है। यह न तो खुद को विभाजित होने देता है और न ही राज्य में नफरत फैलने की इजाजत देता है। तो एक प्रकार से भारत जोड़ो यात्रा केरल के इस विचार का विस्तार मात्र है।’’

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का केरल में 19 दिन का सफर राजधानी तिरुवनंतपुरम के पारस्साला इलाके से रविवार सुबह शुरू हुआ। तीन घंटे की यात्रा का पहला चरण यहां नेय्यत्तिनकारा में कल पूर्वाह्न लगभग साढ़े दस बजे समाप्त हुआ और तीन घंटे का दूसरा चरण कल शाम पांच बजे से शुरू हुआ।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष और सांसद के. सुधाकरन, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव तारिक अनवर तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी का औपचारिक रूप से स्वागत किया, जिसके बाद केरल में यह यात्रा शुरू हो गयी।

राहुल गांधी का स्वागत करने वाले पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं में कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल और शशि थरूर के साथ ही केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी तथा रमेश चेन्नीथला शामिल थे।

राज्य में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए और दिन बीतने के साथ लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

गौरतलब है कि गांधी वायनाड से सांसद हैं और इसके अलावा राज्य में पार्टी का आधार काफी मजबूत है।

पार्टी की ओर से साझा किए गए यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को यानी आज यह यात्रा पूर्वाह्न करीब 11 बजे पट्टोम में रुकेगी फिर शाम पांच बजे कझाकुट्टोम के लिए रवाना होगी और वहां पहुंच कर दूसरे दिन की यात्रा समाप्त हो जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को केरल पहुंची थी। यह यात्रा 19 दिनों में राज्य के सात जिलों से होते हुई एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी। केरल में प्रवेश करने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष 19 दिनों में मलप्पुरम के नीलांबर तक 450 किलोमीटर लंबी यात्रा करेंगे।

यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी और 150 दिनों की अवधि में तमिलनाडु में कन्याकुमारी से जम्मू और कश्मीर तक 3,570 किमी की दूरी तय करेगी।

देश के 22 शहरों में रैलियां होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट