खेल की खबरें | लैंगर ने दिया संकेत, भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए शायद टीम में अधिक बदलाव ना करे आस्ट्रेलिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने संकेत दिया है कि भारतीय टीम साल के अंत में जब चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए उनके देश का दौरा करेगी तब वे जांचे-परखे खिलाड़ियों के साथ उतरेंगे और शेफील्ड शील्ड में किसी खिलाड़ी के बेहतरीन प्रदर्शन करने पर ही टीम में बदलाव होगा।

पर्थ, 21 सितंबर आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने संकेत दिया है कि भारतीय टीम साल के अंत में जब चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए उनके देश का दौरा करेगी तब वे जांचे-परखे खिलाड़ियों के साथ उतरेंगे और शेफील्ड शील्ड में किसी खिलाड़ी के बेहतरीन प्रदर्शन करने पर ही टीम में बदलाव होगा।

न्यूजीलैंड में फरवरी-मार्च के बाद यह भारत की पहली श्रृंखला होगी और इसके तीन दिसंबर से शुरू होने का कार्यक्रम है लेकिन आयोजन स्थलों को लेकर थोड़ा भ्रम है क्योंकि आस्ट्रेलिया के विभिन्न शहरों में लॉकडाउन को लेकर अलग-अलग नियम हैं।

यह भी पढ़े | DC vs KXIP 2nd IPL Match 2020: मैन ऑफ द मैच खिताब जीतने के बाद मार्कस स्टोइनिस ने कही ये बड़ी बात.

लैंगर ने सोमवार को एडीलेड से एएपी से कहा, ‘‘हम पिछले 12 से 18 महीने में शानदार टेस्ट क्रिकेट खेल पाए हैं। फिलहाल हम दुनिया की नंबर एक टीम हैं और इसके कई कारण हैं। ’’

लैंगर का बयान संकेत है कि वह भारत के खिलाफ अनुभवी खिलाड़ियों को उतारना चाहते हैं। पिछले सत्र में पांच घरेलू टेस्ट में आस्ट्रेलिया ने सिर्फ 12 खिलाड़ियों को आजमाया था।

यह भी पढ़े | RCB vs SRH IPL 2020: आज दुबई में होगा बड़ा मुकाबला, विराट सेना से टक्कर लेगी सनराइजर्स की टीम, मैच रोमांचक होने के आसार.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे दिमाग में अभी तय है कि पहले टेस्ट की टीम क्या होगी लेकिन यह देखना रोमांचक होगा कि कोई और दावेदारी पेश करता है या नहीं।’’

लैंगर ने कहा, ‘‘अगर कोई बेहद मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है (शेफील्ड शील्ड से) तो हम उसकी अनदेखी नहीं कर सकते।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड