देश की खबरें | कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, एक बच्ची की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश के कारण उल्लाल तालुका में भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में आकर छह साल की बच्ची की मौत हो गई और कई निवासी मलबे में दब गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंगलुरु (कर्नाटक), 30 मई कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश के कारण उल्लाल तालुका में भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में आकर छह साल की बच्ची की मौत हो गई और कई निवासी मलबे में दब गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दो अलग अलग घटनाओं में भूस्खलन की वजह से रिहायशी इलाके प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि मोंटेपदावु में पर्वतीय क्षेत्र से गिरे मलबे के नीचे पांच लोग फंस गए।

बचाव दलों ने अब तक दो लोगों को मलबे से बाहर निकाला है और शेष पीड़ितों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारियों के अनुसार मंगलुरु के डेरालाकाटे में एक अन्य घटना में शुक्रवार सुबह एक मकान की दीवार ढह गई। इस घटना में छह साल की बच्ची की मौत हो गई जिसकी पहचान फातिमा नईम के रूप में हुई है।

राज्य के तटीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण अधिकारियों ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों के लिए चेतावनी जारी की थी।

स्थानीय आपदा प्रतिक्रिया दल और जिला अधिकारियों के समन्वय से राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड