देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के रियासी में वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, तीर्थयात्री की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर सोमवार को हुए भीषण भूस्खलन में 70 वर्षीय एक तीर्थयात्री की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

जम्मू, 21 जुलाई जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर सोमवार को हुए भीषण भूस्खलन में 70 वर्षीय एक तीर्थयात्री की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि कटरा शहर में हुई तेज बारिश से भूस्खलन हुआ, जिसकी वजह से एक बुकिंग कार्यालय और उसके ऊपर बना लोहे का ढांचा ढह गया।

भूस्खलन के बाद एहतियात के तौर पर यात्रा कई घंटों तक स्थगित रही।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीर्थयात्री की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यह घटना सुबह लगभग साढ़े आठ बजे बाणगंगा के पास ‘गुलशन का लंगर’ में हुई। यह यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है।

भूस्खलन के कारण तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और सात अन्य को मामूली चोटें आईं।

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने संवाददाताओं को बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

वैश्य ने कहा कि बचाव और मलबा हटाने का कार्य जारी है।

गंभीर रूप से घायल चेन्नई निवासी उप्पन श्रीवास्तव (70), उनकी पत्नी के राधा (66) और हरियाणा निवासी राजिंदर भल्ला (70) को नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से श्रीवास्तव की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश की लीला रायकवार (56) का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में इलाज हो रहा है।

उपराज्यपाल सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ‘‘श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में हुए दुखद भूस्खलन की घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है, जिसमें दुर्भाग्यवश एक श्रद्धालु की जान चली गई। श्राइन बोर्ड को घायल श्रद्धालुओं को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। मैं स्थिति पर लगातार नजर रख रहा हूं।’’

अब्दुल्ला ने यात्रा मार्ग में भूस्खलन की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र निवासी सुरेश कुमार (66) और दो स्थानीय लोगों-निखिल ठाकुर (26) और विक्की शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के बाद ठाकुर ने फोन पर ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘मैं बुकिंग कार्यालय के अंदर था, तभी ऊपर लोहे के ढांचे पर पत्थर गिरने लगे। हमें भूस्खलन का खतरा महसूस हुआ, तो हमने दूसरों को सतर्क किया और बाहर निकल आए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट