देश की खबरें | मणिपुर में भूस्खलन से राजमार्ग अवरूद्ध,कम से कम 500 वाहन फंसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के नोनी जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं जिससे इंफाल-सिलचल राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इस मार्ग पर कम से कम 500 मालवाहक वाहन फंसे हुए हैं। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।

इंफाल, 17 अगस्त मणिपुर के नोनी जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं जिससे इंफाल-सिलचल राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इस मार्ग पर कम से कम 500 मालवाहक वाहन फंसे हुए हैं। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर इरांग तथा अवांगखुल भाग 2, खोंगसांग एवं अवांगखुल के बीच और रंगखुई गांव में भूस्खलन की घटनाएं हुईं।

अधिकारियों के अनुसार, राजमार्ग से मलबा हटाने और यातायात को बहाल करने के लिए कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।

बीते वर्ष जिले में रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना जिरिबाम-इंफाल रेलवे लाइन पर तुपुल रेलवे यार्ड के निर्माण स्थल पर 30 जून को हुई थी।

हिंसा प्रभावित राज्य में भूस्खलन के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। जहां कई दिनों तक चली सड़क नाकेबंदी ने मालवाहक वाहनों की आवाजाही को प्रभावित किया था जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हुआ था।

राज्य में तीन महीनों से जातीय हिंसा जारी है जिसमें 160 लोगों की जान चली गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें