देश की खबरें | कर्नाटक के शिरडी घाट पर भूस्खलन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के शिरडी घाट यत्तिनहल्ला-सकलेशपुरा खंड पर भारी भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मंगलुरु (कर्नाटक), 27 जुलाई कर्नाटक के राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के शिरडी घाट यत्तिनहल्ला-सकलेशपुरा खंड पर भारी भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के परिणामस्वरूप राजमार्ग पर मंगलुरु और बेंगलुरू की ओर जाने वाले वाहन भूस्खलन स्थल के दोनों ओर फंस गए।

अधिकारियों के अनुसार राज्य राजमार्ग विभाग के कर्मचारी मिट्टी हटाने वाले उपकरणों के साथ सड़क पर जमा मलबे को हटाने में लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम या रविवार सुबह तक सड़कें साफ हो जाएंगी।

भूस्खलन के बाद हासन और दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासनों ने परिवाहकों और निजी वाहन चालकों को स्थिति को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट