देश की खबरें | केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और जलभराव, चार जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में लगातार बारिश के कारण बृहस्पतिवार को कोझिकोड जिले में भूस्खलन हुआ और घरों में पानी घुस गया।

तिरुवनंतपुरम, 17 जुलाई केरल में लगातार बारिश के कारण बृहस्पतिवार को कोझिकोड जिले में भूस्खलन हुआ और घरों में पानी घुस गया।

भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी और राज्य के अन्य हिस्सों में विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ गया।

कासरगोड जिले में भारी बारिश के कारण उप्पला, मंजेश्वरम, मधुर और पुथिगे सहित विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ गया, जिसके कारण अधिकारियों ने इन नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी।

अधिकारियों ने कोझिकोड में कोरापुझा व कुट्टियाडी नदी, कन्नूर में पेरुम्बा व वायनाड जिले में कबानी नदी के संबंध में भी इसी तरह की चेतावनी जारी की।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश जारी रहने के कारण बृहस्पतिवार को कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ‘रेड’ अलर्ट जारी किया।

इससे पहले इन जिलों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया था।

आईएमडी ने त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया जबकि पहले ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया था।

मौसम विभाग ने वायनाड, कन्नूर व कासरगोड के लिए अगले तीन दिनों तक, 19 व 20 जुलाई को कोझिकोड जिले के लिए और 20 जुलाई को मलप्पुरम जिले के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट