देश की खबरें | बंगाल में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, मुख्य सड़कों पर जलभराव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है जबकि भारी बारिश से राजधानी कोलकाता के कई निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने जोरदार दक्षिण-पश्चिम मानसून और एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण अगले तीन दिनों में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है।

कोलकाता, 17 जून पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है जबकि भारी बारिश से राजधानी कोलकाता के कई निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने जोरदार दक्षिण-पश्चिम मानसून और एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण अगले तीन दिनों में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में 144 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

महानगर के दक्षिणी हिस्सों में उत्तरी हिस्से की तुलना में अधिक वर्षा हुई, जिससे बालीगंज, सर्कुलर रोड, लाउडन स्ट्रीट, सदर्न एवेन्यू की सड़कों और गलियों तथा कस्बा, बेहाला और टॉलीगंज के कई स्थानों पर जलभराव हो गया।

राज्य सरकार ने महानगर और अन्य जगहों में कोविड-19 प्रतिबंधों में आंशिक रूप से ढील दी है, ऐसे में लोगों को अपने काम पर जाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों को घुटने भर गहरे पानी से गुजरना पड़ा।

कुछ क्षेत्रों में यातायात बाधित हो गया क्योंकि वाहन जलजमाव के चलते धीरे-धीरे चल रहे थे।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग में 24 घंटे की अवधि के दौरान 178.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक है जबकि बांकुड़ा में 133.2 मिमी बारिश हुई।

उत्तर बंगाल के कुछ स्थानों पर भी मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।

दार्जिलिंग में 70 मिमी से अधिक बारिश हुई।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि अगले तीन दिनों में बंगाल के लगभग सभी जिलों में मध्यम बारिश होने का अनुमान है क्योंकि दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र में जोरदार रूप ले चुका है और इस क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण बना है।

मौसम विभाग ने शनिवार तक कोलकाता में गरज के साथ बारिश और आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\