देश की खबरें | नौकरी के बदले जमीन घोटाला: सीबीआई ने अदालत से तीन सप्ताह में पूरक आरोपपत्र दायर करने की बात कही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि वह नौकरी के बदले जमीन संबंधी कथित घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनके बेटे एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती व अन्य के खिलाफ तीन सप्ताह के भीतर एक पूरक आरोपपत्र दायर करेगी।

नयी दिल्ली, 29 मार्च केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि वह नौकरी के बदले जमीन संबंधी कथित घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनके बेटे एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती व अन्य के खिलाफ तीन सप्ताह के भीतर एक पूरक आरोपपत्र दायर करेगी।

अदालत ने सीबीआई से यह भी कहा कि वह सभी आरोपियों को पूर्व में दायर किए गए आरोपपत्र की प्रति मुहैया कराए।

सुनवाई के दौरान सीबीआई ने मामले की जल्द सुनवाई के लिए एक याचिका दायर की।

अदालत ने तब मामले की सुनवाई की अगली तारीख यानी पांच अप्रैल को अर्जी पर दलील पेश किया जाना निर्धारित किया, जब कुछ आरोपियों ने कहा कि वे एजेंसी की याचिका पर जवाब दाखिल करेंगे।

मीसा भारती और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बुधवार को अदालत की कार्यवाही में शामिल हुईं। विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने लालू यादव और तेजस्वी यादव को व्यक्तिगत पेशी से छूट दी थी।

अदालत ने 15 मार्च को लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और अन्य को 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर जमानत दे दी थी। सीबीआई ने उनकी अर्जियों का विरोध नहीं किया था।

यह मामला लालू प्रसाद यादव के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को कथित तौर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में की गई नियुक्तियों से जुड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\