देश की खबरें | भूमि सौदा: फैजाबाद की अदालत ने राम मंदिर न्यास के सचिव चम्पत राय, तीन अन्य को तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या मंदिर के लिए हुए एक भूमि सौदे के सिलसिले में यहां की एक अदालत ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव चम्पत राय और तीन अन्य को तलब किया है।

अयोध्या (उत्तर प्रदेश), 15 जुलाई अयोध्या मंदिर के लिए हुए एक भूमि सौदे के सिलसिले में यहां की एक अदालत ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव चम्पत राय और तीन अन्य को तलब किया है।

शिवसेना नेता संतोष दुबे और वाराणसी के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस सिलसिले में फैजाबाद जिला अदालत में याचिका दायर कर राम जन्मभूमि स्थल से लगे एक मंदिर की भूमि की बिक्री को चुनौती दी थी।

याचिकाकर्ता के वकील तरूणजीत वर्मा ने कहा कि करीब 300 साल पुराने फकीरे राम मंदिर की 30,830 वर्ग फुट भूमि महंत रघुवर सरन ने पुजारी कृपा शंकर दास और संरक्षक राम किशोर सिंह की सहमति से इस साल मार्च में 3.71 करोड़ रुपये में राम जन्मभूमि न्यास को बेच दी थी।

वर्मा ने कहा, ‘‘हमने अदालत में यह ऐतराज जताया कि किसी को भी मंदिर बेचने की अनुमति नहीं है क्योंकि इसका मालिकाना हक देवता के पास है और कोई भी इस संपत्ति को ना तो बेच सकता है और ना ही उसे दान कर सकता है। ’’

वर्मा ने कहा, ‘‘हमने यह भी मांग की है कि 27 मार्च को महंत रघुवर सरन के पक्ष में बनाया गया बैनामा और दाखिल खारिज के आदेश को रद्द किया जाए।’’

मंदिर को ध्वस्त नहीं करने का भी अनुरोध किया गया है।

अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख छह अगस्त निर्धारित की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू