देश की खबरें | समाज के वंचितों की आवाज उठाने के लिए लालू यादव ‘भारत रत्न’ के हकदार: तेजस्वी यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद समाज के वंचितों की आवाज उठाने के लिए ‘भारत रत्न’ के हकदार हैं।

पटना, 17 फरवरी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद समाज के वंचितों की आवाज उठाने के लिए ‘भारत रत्न’ के हकदार हैं।

लालू, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष हैं।

तेजस्वी, सोमवार को सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा में महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

यादव ने कहा, “उन दिनों को याद कीजिए जब बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण देने का काम किया था। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने उनके इस कार्य को आगे बढ़ाने का काम किया और इस आरक्षण को बढ़ाकर 18 प्रतिशत किया तथा उसके बाद भाजपा ने आजतक आरक्षण नहीं बढ़ाया।”

उन्होंने कहा कि वर्षों बाद उसी(भाजपा) पार्टी ने उन्हें(कर्पूरी ठाकुर) भारत रत्न से सम्मानित किया और यह समाजवाद (समाजवाद) की शक्ति है। यादव ने इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत का दम भरा।

यादव ने कहा, “अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी मेरे कंधों पर है। इसलिए, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मौका मिले जो वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध हैं।”

इस बीच, जनता दल यूनाइटेड (जदयू)के विधान पार्षद और प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी द्वारा लालू यादव को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने की मांग पर कहा, “अगर भ्रष्टाचार और जेल की सजा काटने के लिए कोई पुरस्कार होता तो लालू जी निश्चित रूप से इसके लिए प्रयास कर सकते हैं।”

लालू प्रसाद को चारा घोटाले से जुड़े कई मामलों में दोषी ठहराया गया है, इसके अलावा रेलवे में होटलों के लिए भूमि और नौकरियों के लिए भूमि घोटाले में भी उनका नाम आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\