देश की खबरें | भारत के लालरिनसांगा तलाउ ने डब्ल्यूबीसी युवा विश्व खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाज लालरिनसांगा तलाउ ने आइजोल में आठ दौर के मुकाबले में घाना के एरिक क्वारम को हराकर डब्ल्यूबीसी (विश्व मुक्केबाजी परिषद) का युवा विश्व सुपर फीदरवेट खिताब जीता।

नयी दिल्ली, सात मार्च भारतीय मुक्केबाज लालरिनसांगा तलाउ ने आइजोल में आठ दौर के मुकाबले में घाना के एरिक क्वारम को हराकर डब्ल्यूबीसी (विश्व मुक्केबाजी परिषद) का युवा विश्व सुपर फीदरवेट खिताब जीता।

सभी तीनों जज ने शनिवार को हुए इस मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला किया। मुकाबले का स्कोर 80-72, 80-72, 80-72 रहा।

मिजोरम के रहने वाले इस 21 वर्षीय मुक्केबाज ने मुकाबले के बाद कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं और उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस खिताब तक पहुंचने में मेरी मदद की। ’’

इस मुकाबले को डब्ल्यूबीसी अध्यक्ष मौरिसियो सुलेमान की मंजूरी हासिल थी। इसका आयोजन भारतीय मुक्केबाजी परिषद (आईबीसी) की देखरेख में आयोजित किया गया। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के पूर्व महासचिव ब्रिगेडियर पीकेएम राजा आईबीसी के अध्यक्ष हैं।

मिजोरम के खेल मंत्री राबर्ट रोमाविया रॉयटे भी मुकाबले के दौरान उपस्थित थे।

लालरिनसांगा को अब 90 दिनों के अंदर अपने खिताब का बचाव करना होगा और उसके बाद उन्हें 120 दिन के अंदर ऐसा करना पड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\