खेल की खबरें | लक्ष्य, सिंधू और सात्विक-चिराग की जोड़ी चाइना मास्टर्स के दूसरे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू सहित लक्ष्य सेन और फॉर्म में चल रही मालविका बंसोड़ के साथ सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बुधवार को यहां अपने पहले दौर के मुकाबले जीतकर चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया ।

शेनजेन (चीन), 20 नवंबर दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू सहित लक्ष्य सेन और फॉर्म में चल रही मालविका बंसोड़ के साथ सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बुधवार को यहां अपने पहले दौर के मुकाबले जीतकर चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया ।

महिलाओं के वर्ग में सिंधू ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाली थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान को 50 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में 21 . 17, 21 . 19 से मात दी। अब हैदराबाद की इस 29 वर्षीय खिलाड़ी का सामना सिंगापुर की यिओ जिया मिन से होगा।

वहीं मालविका (36वीं रैंकिंग) ने डेनमार्क की लिने होजमार्क जाएर्सफेल्ट (21वीं रैंकिंग) पर 20-22, 23-21, 21-16 से उलटफेर भरी जीत दर्ज की और अब वह आठवीं वरीयता प्राप्त सुपानिडा काटेथोंग के सामने होंगी।

पुरुष वर्ग में लक्ष्य ने मलेशिया के सातवे वरीय ली जि जिया पर 57 मिनट में 21-14, 13-21, 21-13 की जीत से ओलंपिक कांस्य पदक मुकाबले में मिली हार का बदला चुकता किया। लक्ष्य का सामना डेनमार्क के रास्मस गेमके और जापान के केंटा निशिमोटो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

पेरिस ओलंपिक के बाद ब्रेक लेकर वापसी कर रहे गत चैम्पियन सात्विसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने एक घंटे छह मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में चीनी ताइपे के ली झे हुएई और यांग पो सुआन को 12-21, 21-19, 21-18 से मात दी।

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय जोड़ी का सामना अब प्री क्वार्टरफाइनल में डेनमार्क के रास्मस जाएर और फ्रेडरिक सोगार्ड से होगा।

महिलाओं के युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने भी दूसरे दौर में जगह बना ली है। इस भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे की हु लिंग फांग और झेंग यु चिए पर 21-15, 21-14 की जीत से सत्र के अंतिम बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में स्थान लगभग सुनिश्चित कर लिया है। शीर्ष आठ जोड़ियां 11 से 15 दिसंबर तक चीन के हांग्झोउ में होने वाले प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जगह बनायेंगी।

दुनिया की 18वें नंबर की इस भारतीय जोड़ी का सामना अब चीन की लियू शेंग शु और टान निंग की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर रैंकिंग में त्रिसा और गायत्री की जोड़ी इस समय आठवे स्थान पर है।

लक्ष्य पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक मैच में बढ़त बनाने के बावजूद ली से हार गये थे।

दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू की विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज बुसानन के खिलाफ 21 मुकाबलों में सिंधू की 20वीं जीत थी ।

दोनों ने बराबरी से शुरूआत की और सिंधू की दो सहज गलतियों का फायदा उठाकर बुसानन ने 14 . 10 की बढत बना ली । सिंधू ने अगले नौ अंक बनाकर 19 . 14 की बढत हासिल की और पहला गेम जीत लिया ।

दूसरे गेम में बुसानन ने मजबूती से शुरूआत की और बढत भी बनाई लेकिन सिंधू ने वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया ।

पेरिस में मिली हार के बाद लक्ष्य ने अपनी पहली भिड़ंत के पहले गेम में 11-4 से बढ़त बनाकर इसें जीत लिया। दूसरे गेम में ली वापसी करते हुए 7-1 से आगे थे और इसे 17-8 तक ले गये और इसे जीतकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

निर्णायक गेम में शुरू में लक्ष्य हावी रहे और 5-1 से आगे चल रहे थे। पर कुछ ही देर में ली 5-5 तक पहुंच गये। लेकिन ब्रेक तक लक्ष्य इसे 11-8 तक पहुंचाने में सफल रहे। फिर 18-11 तक पहुंचकर मैच जीत लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट