खेल की खबरें | लक्ष्य हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के लक्ष्य सेन का हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार सफर सेमीफाइनल में हार के साथ खत्म हो गया।

सारब्रकेन (जर्मनी), छह नवंबर भारत के लक्ष्य सेन का हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार सफर सेमीफाइनल में हार के साथ खत्म हो गया।

विश्व रैंकिंग में 21वें स्थान पर काबिज लक्ष्य को शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर के लोह कीन यू ने 21-18, 21-12 से हराया।

विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज लोह ने इस साल तीन मुकाबलों में दूसरी बार इस भारतीय खिलाड़ी को शिकस्त दी।

बीस साल के लक्ष्य ने इससे पहले शुक्रवार रात को थाईलैंड के कुंलावुत विदितसर्न को तीन गेम के मुकाबले में हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की थी।

लक्ष्य ने तीन बार के जूनियर विश्व चैम्पियन विदितसर्न पर  21-18, 12-21, 21-19 से जीत दर्ज की ।

लक्ष्य पिछले साल अपने पिता और कोच डी के सेन के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सके थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी