देश की खबरें | तोक्यो में लाहिड़ी का कैडी बनना 2024 ओलंपिक की तैयारी में मदद करेगा: चिक्कारंगप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर एस चिक्कारंगप्पा ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक में अनिर्बान लाहिड़ी का कैडी (प्रतियोगिता के दौरान गोल्फरों का सहयोगी) होने का अनुभव पेरिस ओलंपिक (2024) के उनके सपने को पूरा करने में मदद करेगा।  

नयी दिल्ली, नौ जुलाई भारतीय गोल्फर एस चिक्कारंगप्पा ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक में अनिर्बान लाहिड़ी का कैडी (प्रतियोगिता के दौरान गोल्फरों का सहयोगी) होने का अनुभव पेरिस ओलंपिक (2024) के उनके सपने को पूरा करने में मदद करेगा।  

कोविड-19 महामारी के कारण तोक्यो के लिए क्वालीफाई करने का उनका सपना पूरा नहीं हो सका। इस 27 साल के खिलाड़ी को हालांकि लाहिड़ी ने अपना कैडी बनने का प्रस्ताव दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

चिक्कारंगप्पा ने शुक्रवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ यह दोनों के लिए फायदे की स्थिति है। जब अनिर्बान ने मुझे अपना कैडी बनने का प्रस्ताव दिया, तो मैंने तुरंत हामी भर दी।’’

लाहिड़ी अपना दूसरा ओलंपिक खेलेंगे, जबकि अर्जेंटीना के एमिलियानो ग्रिलो के हटने के बाद एक अन्य भारतीय उदयन माने ने पहली बार इन खेलों का टिकट पक्का किया।

चिक्कारंगप्पा ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में खुश हूं कि अनिर्बान ने मुझे यह मौका दिया। मुझे व्यक्तिगत रूप से एक ओलंपिक को करीब से देखने को मिलेगा। युवा पीढ़ी को बहुत कुछ सीखना होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हां, मैं एक खिलाड़ी के तौर पर वहां नहीं रहूंगा लेकिन यह अनुभव कुछ अलग होगा। यह अनुभव (अनिर्बान का कैडी बनने का) मुझे 2024 के ओलंपिक खेलों की तैयारी में मदद करेगा। इससे मुझे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।’’

चिक्कारंगप्पा कोविड-19 की दूसरी लहर से पहले भारतीय गोल्फरों में दूसरे शीर्ष खिलाड़ी थे लेकिन कुछ टूर्नामेंटों में भाग नहीं लेने के कारण उनकी रैंकिंग नीचे खिसक गयी।

बेंगलुरु-मैसुरु राजमार्ग पर भारत के सबसे प्रसिद्ध गोल्फ कोर्स में से एक ईगलटन के पास एक गांव के रहने वाले, चिक्कारंगप्पा पेशेवर गोल्फर बनने से पहले कैडी ही थे।

लाहिड़ी के साथ अपने जुड़ाव पर उन्होंने कहा, ‘‘ हम दोनों दोस्त से ज्यादा हैं, हम भाइयों की तरह हैं। हम एक दूसरे को 18 साल से जानते हैं। हम एक साथ काम करेंगे और पदक के साथ वापस आने की पूरी कोशिश करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू