देश की खबरें | लद्दाख में दो महीने से अधिक समय में कोविड-19 के सबसे कम नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के दो महीने से अधिक समय में सबसे कम 31 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नये मामलों के बाद यहां कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या 19,506 हो गई है।

लेह, 12 जून केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के दो महीने से अधिक समय में सबसे कम 31 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नये मामलों के बाद यहां कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या 19,506 हो गई है।

लेह और करगिल जिले में अप्रैल के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 9,000 हजार मामले दर्ज हुए हैं और कोविड-19 से 67 मरीजों की मौत हुई है जिसके बाद क्षेत्र में कुल मृतक संख्या 197 हो गई है। इनमें से लेह में 143 और करगिल में 54 मरीजों की मौत हुई है।

हालांकि, संक्रमण के नये मामले छह जून से घटने शुरू हो गए, जब दैनिक मामले 100 से कम आने लगे थे।

अधिकारियों ने बताया कि 31 नये मामलों में से 20 संक्रमित लेह में मिले जिसके बाद जिले में संक्रमण के कुल मामले 16,113 हो गए जबकि 11 मामले करगिल में मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 3,393 हो गई।

उन्होंने बताया कि 88 मरीजों (लेह में 63 और करगिल में 25) को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 18,513 हो गई जो कुल मामलों का 94.91 प्रतिशत है।

अधिकारियों ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 796 रह गई है जिनमें से 653 का लेह में और 143 का करगिल में इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट