विदेश की खबरें | कानून के शासन का अभाव पाकिस्तान के अल्पविकास का मुख्य कारण : इमरान खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि देश के संसाधनों पर कुलीन वर्ग का कब्जा और कानून के शासन का अभाव, पाकिस्तान के अल्पविकास के मुख्य कारण हैं।

इस्लामाबाद, 28 नवंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि देश के संसाधनों पर कुलीन वर्ग का कब्जा और कानून के शासन का अभाव, पाकिस्तान के अल्पविकास के मुख्य कारण हैं।

खान ने अमेरिकी मुस्लिम विद्वान शेख हमजा युसूफ को दिये साक्षात्कार में ये बातें कहीं। हमजा कैलिफोर्निया में जयतुना कॉलेज के प्रमुख हैं और अक्सर विभिन्न विषयों पर लिखा करते हैं। पाक सरकार द्वारा संचालित समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस ऑफ पाकिस्तान ने अपनी खबर में यह जानकारी दी है।

पाकिस्तान टेलीविजन पर रविवार को प्रसारित साक्षात्कार में खान ने कहा, ‘‘संसाधनों पर कुलीन वर्ग के कब्जा कर लेने से स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा और न्याय के बड़े हिस्से से समाज के ज्यादातर लोगों को वंचित कर दिये जाने तथा कानून के शासन के अभाव के चलते पाकिस्तान अपनी क्षमताओं को हासिल नहीं कर सका।’’

उन्होंने कहा कि कोई समाज तब तब अपनी क्षमता को हासिल नहीं कर सकता जब तक कि कानून का शासन नहीं हो और विकासशील देशों में बड़ी समस्या कानून के शासन का अभाव होना तथा अमीर व गरीब के बीच भेदभाव करने वाले कानून का होना है।

उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान को पैगंबर के मदीना राज्य की अवधारणा के आधार पर एक इस्लामी कल्याणकारी देश बनाना चाहते हैं।

खान ने कहा, ‘‘हम इस देश को दो सिद्धांतों पर आधारित करना चाहते हैं। पहला, इसे एक कल्याणकारी व मानवीय राज्य बनाना, जो समाज के निचले तबके की देखभाल करे और दूसरा, कानून का शासन है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों की मदद के लिए देश के इतिहास में सबसे बड़ा कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\