देश की खबरें | गंभीर से जुड़ी आभा और रोमांच की कमी मुझे खल रही है : केकेआर तेज गेंदबाज हर्षित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को होने वाले आईपीएल मैच से पहले कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के डगआउट में गौतम गंभीर से जुड़ी आभा और रोमांच की कमी उन्हें महसूस हो रही है ।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को होने वाले आईपीएल मैच से पहले कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के डगआउट में गौतम गंभीर से जुड़ी आभा और रोमांच की कमी उन्हें महसूस हो रही है ।

गंभीर के कोच रहते हर्षित ने 2024 आईपीएल सत्र में 19 विकेट लिये थे । केकेआर ने पिछले साल खिताब जीता था । पिछले एक साल में हर्षित ने भारत के लिये तीनों प्रारूपों में पदार्पण किया ।

केकेआर ने इस सत्र में अभी तक छह ही अंक हासिल किये हैं और तालिका में सातवें स्थान पर है ।

यह पूछने पर कि क्या टीम को गंभीर की कमी खल रही है , हर्षित ने कहा ,‘‘ मैं ऐसा नहीं कहूंगा क्योंकि सहयोगी स्टाफ वही है । अभिषेक (नायर) भाई भी लौट आये हैं । चंदू सर, ड्वेन ब्रावो सभी अच्छे हैं । लेकिन मुझे उस रोमांच की कमी खल रही है । मैं अपने बारे में बोल रहा हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ आपको पता है कि गंभीर की एक आभा है । जिस तरह से वह टीम को लेकर चलते हैं । मैं उसी की बात कर रहा हूं ।’’

आस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने नायर को सहायक कोच के पद से हटा दिया जिसके बाद वह केकेआर में लौटे हैं ।

हर्षित ने कहा ,‘‘ उनके वापिस आने से काफी बदलाव होंगे क्योंकि वह काफी चतुर हैं । वह हालात को बखूबी पढ लेते हैं और केकेआर की टीम से अच्छी तरह वाकिफ हैं । उन्होंने इस टीम को बरसों लगाकर तैयार किया है । अब उनके आने से काफी मदद मिलेगी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट