मजदूर संघ श्रम कानूनों को नरम करने के खिलाफ करेगा बुधवार को देशभर में प्रदर्शन

बीएमएस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रदर्शन करेगा।

जमात

नयी दिल्ली, 19 मई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्यप्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में श्रम कानूनों को शिथिल बनाये जाने के विरोध में बुधवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगा।

बीएमएस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रदर्शन करेगा।

पिछले सप्ताह मजदूर संघों ने उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात में श्रमकानूनों की ‘पूर्ण वापसी’ की निंदा की थी।

बीएमएस ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों की मुश्किलें ज्यादातर राज्यों द्वारा कानूनों के घोर उल्लंघन के कारण ही बढ़ीं।

कुछ अन्य राज्यों में श्रम कानूनों पर पूर्ण रोक और काम के घंटे आठ से बढ़ाकर 12 किये जाने की आलोचना करते हुए बीएमएस महासचिव वृजेश उपाध्याय ने हाल ही में कहा था ,‘‘ इतिहास में ऐसा कभी नहीं सुना गया और ज्यादातर लोकतांत्रिक देशों में ऐसा नहीं है।’’

बीएमएस राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा और ओडिशा में काम के घंटे बढ़ाये जाने का भी विरोध कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू