देश की खबरें | पानी के बदले थिनर देने के मामले में लैब तकनीशियन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

यह घटना शाहदरा के आनंद विहार इलाके की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर इस मामले में 25 वर्ष के अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार को उस समय की है जब डॉक्टर की सलाह पर बालक अपनी मां के साथ जांच कराने के लिए लैब में गया था।

लैब के एक कर्मचारी ने कहा कि जांच से पहले बालक को थोड़ा पानी पीना चाहिए। अंकित ने बालक को पीने के पानी की बजाए थिनर दे दिया।

थिनर पीने के बाद बालक के मुंह में जलन मचने लगी जिसके बाद उसे तत्काल जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

शाहदरा की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अम्रुता गुगलोथ ने कहा, ‘‘ हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 337 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now