देश की खबरें | कुवैत आग हादसा : भारतीयों के शवों को वापस लाने के लिए वायुसेना का विमान तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुवैत के अधिकारी मंगाफ इलाके की एक इमारत में लगी भीषण आग में मारे गये 40 से अधिक भारतीयों के शवों की डीएनए जांच कर रहे हैं और भारतीय वायुसेना के एक विमान को शवों को वापस लाने के लिए तैयार रखा गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 जून कुवैत के अधिकारी मंगाफ इलाके की एक इमारत में लगी भीषण आग में मारे गये 40 से अधिक भारतीयों के शवों की डीएनए जांच कर रहे हैं और भारतीय वायुसेना के एक विमान को शवों को वापस लाने के लिए तैयार रखा गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह आग में झुलसे भारतीयों की सहायता की निगरानी करने और मारे गए लोगों के शवों को शीघ्र स्वदेश लाए जाने के लिए कुवैत पहुंच चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अल-मंगाफ इमारत में आग लगने से कुल 49 लोगों की मौत हुई और माना जा रहा है कि उनमें से 42 भारतीय हैं।

कुवैत पहुंचने के कुछ घंटों बाद सिंह ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से मुलाकात की।

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि अल-याह्या ने चिकित्सा देखभाल, शवों को शीघ्र वापस भेजने तथा घटना की जांच समेत पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया है।

दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा, "विदेश मंत्री याह्या ने दुखद घटना को लेकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने चिकित्सा देखभाल, शवों को शीघ्र वापस भेजने और घटना की जांच समेत पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया।"

दूतावास ने कहा, "राज्यमंत्री ने कुवैत के सभी संबंधित प्राधिकारियों द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।"

अल-याह्या ने विदेशी श्रमिकों के आवास वाले एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग से प्रभावित भारतीयों को पूर्ण सहायता देने का बृहस्पतिवार को आश्वासन दिया और इस त्रासदी की शीघ्र जांच करने की प्रतिबद्धता जताई।

सिंह ने मुबारक अल कबीर अस्पताल का भी दौरा किया जहां सात घायल भारतीय भर्ती हैं।

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बुधवार रात एक बयान जारी कर कहा था, ‘‘कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में एक आवासीय इमारत में आज (बुधवार) तड़के आग लगने की एक दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद घटना में मारे गये लोगों में से करीब 40 के बारे में माना जा रहा है कि वे भारतीय थे।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना को 'दुखद' करार दिया और विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा सहित अन्य लोगों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।

बैठक के बाद मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक भारतीयों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और निर्देश दिया कि सरकार हर संभव सहायता प्रदान करे।

विदेश मंत्री ने फोन पर अपने कुवैती समकक्ष अल-याह्या से बातचीत की और उनसे अनुरोध किया कि आग लगने के कारण जान गंवाने वाले भारतीयों के शव शीघ्र भारत भेजे जाएं।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘(मैंने) कुवैत में आग लगने की घटना के संबंध में कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बातचीत की। (मुझे) इस संबंध में कुवैती अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में बताया गया। (मुझे) आश्वासन दिया गया कि इस घटना की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को जल्द से जल्द उनके देश भेजने का आग्रह किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड