खेल की खबरें | टी20 श्रृंखला से पहले आस्ट्रेलिया में कुसाल मेंडिस कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के बल्लेबाज कुसाल मेंडिस शुक्रवार से आस्ट्रेलिया में शुरू हो रही टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोलंबो, आठ फरवरी श्रीलंका के बल्लेबाज कुसाल मेंडिस शुक्रवार से आस्ट्रेलिया में शुरू हो रही टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सोमवार को 27 साल के मेंडिस को नियमित रेपिड एंटीजेन परीक्षण (आरएटी) के दौरान कोविड पॉजिटिव पाया गया।

एसएलसी ने बयान में कहा, ‘‘श्रीलंका राष्ट्रीय टीम के साथ दौरे पर आस्ट्रेलिया गए कुसाल मेंडिस कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आरएटी के नतीजे की पुष्टि पीसीआर परीक्षण में हुई जो उसी दिन किया गया।’’

कोविड-19 से जुड़े नियमों के अनुसार मेंडिस को अभी पृथकवास में रखा गया है।

श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला 11 से 20 फरवरी तक खेली जाएगी जिसका पहला मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होगा।

आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे के बाद श्रीलंका की टीम दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों के लिए भारत दौरे पर जाएगी जो 25 फरवरी से शुरू होगा।

इससे पहले 31 जनवरी को आस्ट्रेलिया के लिए टीम की रवानगी से पहले तेज गेंदबाज नुवान तुषारा वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए थे। बीस सदस्यीय टीम में शामिल तुषारा ने अब तक कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है।

टीम के ट्रेनर दिलशान फोनसेका भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।

एसएलसी ने कहा कि ये दोनों अपना पृथकवास पूरा करने के बाद 10 फरवरी को टीम से जुड़ेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू