देश की खबरें | कुंदरकी उपचुनाव : लखनऊ जा रहे 35 सपा कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए, अखिलेश ने संज्ञान लेने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की कुंदरकी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कथित धांधली के विरोध में मुरादाबाद से लखनऊ जा रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के करीब 35 कार्यकर्ताओं को सीतापुर जिले की खैराबाद पुलिस ने शनिवार देर रात हिरासत में ले लिया।

सीतापुर, 24 नवंबर उत्तर प्रदेश की कुंदरकी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कथित धांधली के विरोध में मुरादाबाद से लखनऊ जा रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के करीब 35 कार्यकर्ताओं को सीतापुर जिले की खैराबाद पुलिस ने शनिवार देर रात हिरासत में ले लिया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति और उच्चतम न्यायालय समेत अन्य संस्थाओं से अपील की कि वे मामले का तुरंत संज्ञान लेकर यह सुनिश्चित करें कि जो लोग अपने मताधिकार के लिए आवाज उठाना चाहते हैं, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार उनके साथ कोई अन्याय या अत्याचार न कर सके।

सीतापुर पुलिस ने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए कोतवाली नगर और खैराबाद पुलिस ने शनिवार देर रात बैरियर लगाकर की जा रही नियमित जांच के दौरान विभिन्न जिलों से आए कुल 35 संदिग्ध व्यक्तियों व पांच वाहनों को रोका तथा उनके पास आरसी व अन्य दस्तावेज न होने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।

अखिलेश ने रविवार सुबह 'एक्‍स' पर अपने एक पोस्ट में आरोप लगाते हुए कहा, ''कुंदरकी में जिन लोगों को सरेआम वोट डालने से रोका गया या जिनके वोट किसी और ने डाल दिए, वे सब लोग अपनी व्यथा बताने के लिए लखनऊ आ रहे थे, क्योंकि वहां स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।''

उन्होंने कहा, ''इससे भाजपा के चुनावी घपले का भंडाफोड़ हो जाता, इसीलिए बीच रास्ते में उन्हें सीतापुर में पुलिस ने निरुद्ध किया।''

सपा प्रमुख ने लिखा, ''हम राष्ट्रपति महोदया, माननीय सर्वोच्च न्यायालय, निर्वाचन आयोग, मानवाधिकार आयोग, माननीय राज्यपाल व देश के सभी समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों से आग्रह करते हैं कि इस मामले का तुरंत संज्ञान लें और यह सुनिश्चित करें कि जो लोग अपने वोट के अधिकार के लिए आवाज उठाना चाहते हैं, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार उनके साथ कोई अन्याय या अत्याचार न कर सके।''

सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने आरोप लगाया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों के पास पहचान पत्र व दस्तावेज थे, लेकिन प्रशासन उनकी एक न सुन रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को शौचालय का इस्तेमाल नहीं करने दिया जा रहा है और सुबह से ही उन्हें चाय या जलपान भी नहीं कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड