देश की खबरें | कुमारस्वामी ने कोविड-19 से निपटने में ‘नाकामी’ के लिए कर्नाटक सरकार की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जद(एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने राज्य में भाजपा सरकार पर नागरिकों की कोरोना वायरस से रक्षा करने में ‘‘नाकाम’’ रहने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।

बेंगलुरु, दो जुलाई कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जद(एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने राज्य में भाजपा सरकार पर नागरिकों की कोरोना वायरस से रक्षा करने में ‘‘नाकाम’’ रहने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।

उन्होंने इस संबंध में उन खबरों का जिक्र किया जिसमें कहा गया कि अस्पतालों में भर्ती करने से कथित तौर पर इनकार किए जाने के बाद कुछ मरीजों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से रिकवरी दर के मामले में ओडिशा, गुजरात और हरियाणा सहित अन्य 15 राज्य शीर्ष पर: स्वास्थ्य मंत्रालय: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कुमारस्वामी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और मंत्रियों पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वह केरल सरकार से ‘सीख’ लेने के बजाय विरोधाभासी बयान देकर अपना वक्त बर्बाद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह देखकर हैरानी हुई कि कोविड-19 मरीजों को बिस्तरों की कमी के कारण अस्पतालों से लौटाया जा रहा है। सरकार नागरिकों की रक्षा करने में अपने कर्तव्य का पालन करने में नाकाम रही है।’’

यह भी पढ़े | केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को किया सूचित, कहा- विदेशी तबलीगियों पर आपराधिक मामलों तक उन्हें उनके देश भेजने का सवाल नहीं.

उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक को मंत्रिमंडल में समन्वय न होने के नतीजे भुगतने पड़ रहे हैं और पिछले तीन महीनों से येदियुरप्पा और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी केवल बात कर रहे हैं जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है।

उनका यह बयान बेंगलुरु में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने और अस्पतालों द्वारा मरीजों को लौटाए जाने के बाद उनमें से कुछ की मौत होने की खबरों के बीच आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड