खेल की खबरें | कृष्णा के चार विकेट, दिल्ली कैपिट्ल्स ने गुजरात टाइटन्स को दिया 204 रन का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गुजरात टाइटन्स के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (41 रन देकर चार विकेट) ने कमाल का प्रदर्शन किया लेकिन इसके बावजूद बड़े स्कोर की ओर बढ़ती हुई दिल्ली कैपिटल्स की शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में आठ विकेट पर 203 रन ही बना सकी।

अहमदाबाद, 19 अप्रैल गुजरात टाइटन्स के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (41 रन देकर चार विकेट) ने कमाल का प्रदर्शन किया लेकिन इसके बावजूद बड़े स्कोर की ओर बढ़ती हुई दिल्ली कैपिटल्स की शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में आठ विकेट पर 203 रन ही बना सकी।

दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कई मौकों पर बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी लेकिन घरेलू टीम के गेंदबाजों ने हर मौके पर वापसी करते हुए उसके बल्लेबाजों पर लगाम कसी।

कप्तान अक्षर पटेल ने 39 रन और आशुतोष शर्मा ने 37 रन का योगदान दिया। ट्रिस्टन स्टब्स और करूण नायर ने 31-31 रन बनाए।

गुजरात टाइटन्स के लिए मोहम्मद सिराज (47 रन देकर एक विकेट) ने अपने पहले ओवर में 16 रन लुटाए जबकि दूसरे स्पैल के दो ओवर में 14 रन देकर एक विकेट झटका।

अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने तीन ओवर में 19 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया।

स्पिनर साई किशोर ने बस अंतिम ओवर डाला जिसमें उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को महज नौ रन बनाने दिए और एक विकेट आशुतोष शर्मा के रूप में लिया। अगर आशुतोष डटे रहते तो यह स्कोर बड़ा हो सकता था।

दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम में अभिषेक पोरेल (23) ने सिराज के पहले ओवर में 16 रन बटोरे जिसमें दो चौके और एक छक्का जड़ा था। पोरेल बड़े स्कोर की ओर बढ़ते दिख रहे थे लेकिन अगले ओवर में अरशद खान की ओवर पिच गेंद मिड-ऑन पर सिराज के हाथों में खेलकर आउट हो गए।

फिर केएल राहुल (28 रन, 14 गेंद) और नायर (18 गेंद) ने दूसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े जिसमें कुछ शानदार शॉट जड़े थे।

राहुल ने सिराज की गेंद पर लांग ऑफ में छक्का और करुण ने अरशद की गेंद पर कमाल का छक्का जमाया।

पर कृष्णा ने कर्नाटक के साथी को तेज यॉर्कर से वाइड थर्ड मैन पर अरशद के हाथों आसान कैच लपकवाया।

फिर मेहमान टीम के लिए स्टब्स और पटेल ने पांचवें विकेट के लिए 53 रन की अच्छी साझेदारी की।

राशिद खान ने अपनी ही गेंद पर स्टब्स का कैच छोड़ दिया। पर कुछ देर बाद सिराज की गेंद पर कृष्णा को कैच थमा दिया।

कृष्णा ने फिर अक्षर को आउट करके अहम विकेट झटका जो क्रीज पर जम गए थे। आशुतोष शर्मा (19 गेंद, दो चौके, तीन छक्के) ने अंत तक कुछ बेहतरीन शॉट खेले। लेकिन अंतिम ओवर में आउट हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट