आंध्र प्रदेश की जल निकासी की कथित योजना पर कृष्णा नदी जल बोर्ड हस्तक्षेप करे : कांग्रेस

केआरएमबी के अध्यक्ष को सौंपे अपने विरोध पत्र में कांग्रेस ने कहा है, 'हम कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड से हस्तक्षेप करने की मांग करते हैं ताकि आंध्र प्रदेश सरकार को तेलंगाना को ​हानि पहुंचाते हुये अवैध रूप से कृष्णा नदी जल निकासी की अनुमति नहीं मिले ।

जमात

हैदराबाद, 14 मई आंध्र प्रदेश की श्रीसेलम परियोजना से अतिरिक्त पानी निकालने की कथित योजना पर तेलंगाना में विपक्षी कांग्रेस ने गुरुवार को कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड (केआरएमबी) के हस्तक्षेप करने की मांग की है ।

केआरएमबी के अध्यक्ष को सौंपे अपने विरोध पत्र में कांग्रेस ने कहा है, 'हम कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड से हस्तक्षेप करने की मांग करते हैं ताकि आंध्र प्रदेश सरकार को तेलंगाना को ​हानि पहुंचाते हुये अवैध रूप से कृष्णा नदी जल निकासी की अनुमति नहीं मिले ।

इसने कहा है कि आंध्र प्रदेश सरकार की योजना अमल में आती है तो दक्षिण तेलंगाना के जिलों के लाखों किसान बुरी तरह प्रभावित होंगे ।

पार्टी ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि कृष्णा नदी जल का इस्तेमाल पीने के पानी के तौर पर हैदराबाद में होता है।

इसमें आंध्र प्रदेश सरकार के पांच मई के सरकारी आदेश का उल्लेख किया गया है ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य एन उत्तम कुमार रेड्डी ने आरोप लगाया कि राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी से उनकी घोषणाओं के बारे में बातचीत नहीं की है जबकि दोनों नेताओं की मुलाकात जनवरी से दो बार हो चुकी है।

इससे पहले चार जनवरी को कांग्रेस नेता नगमा जनार्दन रेड्डी ने राव को जगनमोहन की कथित घोषणा के बारे में पत्र लिखा था।

कांग्रेस ने बुधवार को अपने कार्यालय मे टीआरएस सरकार की कथि​त विफलता के खिलाफ प्रदर्शन किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी