देश की खबरें | दिल्ली में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए लगातार चौथे दिन बंद रहे कोविड टीकाकरण केन्द्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आप नेता ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 24.32 लाख लोग टीके की कम से कम एक खुराक ले चुके हैं जोकि इस आयु वर्ग की कुल आबादी का 42 प्रतिशत है।

Corona

आप नेता ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 24.32 लाख लोग टीके की कम से कम एक खुराक ले चुके हैं जोकि इस आयु वर्ग की कुल आबादी का 42 प्रतिशत है।

आतिशी ने कहा, ‘‘ यह लगातार चौथा दिन है जब 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण की सुविधा निलंबित रही है। ’’

यह गंभीर चिंता का विषय है। टीका निर्माता कंपनियों से दिल्ली को अब तक टीके और खुराकें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। टीका निर्माता कंपनियों ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह केन्द्र सरकार की ओर से तय किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ही टीके की आपूर्ति कर रहीं हैं।

आतिशी ने कहा, ‘‘ दिल्ली में 26 मई को 34,147 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया। इनमें से अधिकतर टीके निजी अस्पतालों में लगाए गए।’’

आप नेता ने केन्द्र सरकार से तत्काल दवा कंपनी मॉडर्ना, जॉनसन एंड जॉनसन और फाइजर के टीके को भारत में इस्तेमाल की अनुमति देने की अपील भी की।

दिल्ली में अब तक कोविड रोधी टीके की 52.25 लाख खुराक दी जा चुकी हैं, इसमें 11.79 लाख लोग ऐसे हैं जोकि टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू