देश की खबरें | उत्तराखंड में आठ जून तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को कोविड कर्फ्यू को आठ जून तक बढ़ाने की घोषणा की। एक जून को प्रातः छह बजे कर्फ्यू की अवधि समाप्त हो रही थी।

Corona

देहरादून, 31 मई उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को कोविड कर्फ्यू को आठ जून तक बढ़ाने की घोषणा की। एक जून को प्रातः छह बजे कर्फ्यू की अवधि समाप्त हो रही थी।

प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा यहां जारी आदेश के अनुसार, राज्य में कोविड कर्फ्यू को सात और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है जो अब आठ जून की सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा।

हालांकि, इस दौरान प्रमाण दिखाने पर टीकाकरण के लिए जाने की लोगों को छूट रहेगी जबकि पहले की तरह ही अधिकतम 20 लोगों को 72 घंटे पहले की निगेटिव आरटीपीसीआर कोविड जांच रिपोर्ट के साथ जिला प्रशासन की अनुमति से किसी विवाह समारोह में शामिल होने की अनुमति होगी।

इसके अलावा, अंत्येष्टि में भी अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकते हैं।

अग्रिम आदेशों तक प्रदेश में सभी सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक समारोह, मनोरंजन और खेल गतिविधियां बंद रहेंगी जबकि शैक्षणिक, कोचिंग संस्थान, सिनेमा हॉल, शापिंग मॉल, स्टेडियम, जिम, शराब की दुकानें, बार आदि भी इस दौरान बंद रहेंगे।

दूसरे प्रदेशों से आने वालों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण कराना और 72 घंटे पहले की निगेटिव आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा जबकि बाहर से उत्तराखंड आने वाले प्रवासियों को सात दिनों तक गांव में स्थापित पृथक-वास केंद्रों में रहना होगा ।

आदेश के अनुसार, इस दौरान दवाइयों की दुकानें तथा जांच प्रयोगशालाएं आदि 24 घंटे तथा बैंक की शाखाएं सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक खुल सकेंगी।

कोविड कर्फ्यू के दौरान सरकारी राशन की दुकानें प्रतिदिन सुबह आठ बजे से 11 बजे तक जबकि राशन और किराने के सामान की दुकानें एक जून और पांच जून को सुबह आठ बजे से एक बजे तक खुलेंगी। इसके अलावा, जरूरी सामानों जैसे दूध, मीट, मछली, फल और सब्जी की दुकानें सुबह आठ बजे से 11 बजे तक खुलेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट