देश की खबरें | ओडिशा में कोविड के मामले 1000 के नीचे, 29 जिले ग्रीन जोन में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के 30 में से 29 जिले ‘ग्रीन जोन’ घोषित कर दिये गये हैं, क्योंकि कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या पूरे प्रदेश में कम हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

भुवनेश्वर, पांच अक्टूबर ओडिशा के 30 में से 29 जिले ‘ग्रीन जोन’ घोषित कर दिये गये हैं, क्योंकि कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या पूरे प्रदेश में कम हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में खुर्दा एक मात्र ऐसा जिला है, जिसकी पहचान ‘येलो जोन’ के रूप में की गयी है, जहां दो हजार से अधिक उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि अन्य जिलों में यह आंकड़ा एक हजार के नीचे है ।

इस बीच, राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 453 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 10,28,819 पर पहुंच गयी है। नये मामलों में 53 ऐसे बच्चे एवं किशोर हैं, जिनकी उम्र 18 साल से कम है ।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में तीन और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 8,223 पर पहुंच गयी है ।

उन्होंने बताया कि ओडिशा में फिलहाल 4,935 मरीज उपचाराधीन हैं और 10,15,608 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

उन्होंने कहा कि बच्चों एवं किशोरों में संक्रमण दर 11.69 प्रतिशत है, जबकि कल यह आंकड़ा 18.18 फीसदी था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल