धरती पर कोविड-19 का कहर : तीन अंतरिक्ष यात्री पहुंचे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस के अनातोली इवानिशिन और इवान वागनर तथा अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के क्रिस कैसीडी का अंतरिक्ष यान कजाखस्तान स्थित रूस के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से रवाना होने के बाद अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दो बज कर तेरह मिनट पर आईएसएस पर पहुंच गया।

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी कि सोयुज एमसएस-16 कैप्सूल सफलतापूर्वक आईएसएस से जुड़ गया है।

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस के अनातोली इवानिशिन और इवान वागनर तथा अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के क्रिस कैसीडी का अंतरिक्ष यान कजाखस्तान स्थित रूस के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से रवाना होने के बाद अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दो बज कर तेरह मिनट पर आईएसएस पर पहुंच गया।

कोविड-19 महामारी फैलने के कारण यान के प्रक्षेपण के समय में कुछ बदलाव किया गया था।

सामान्य परिस्थितियों में यान के प्रक्षेपण से पहले अंतरिक्ष यात्री मीडिया से मुखातिब होते हैं और उन्हें परिजनों द्वारा शुभेच्छा समेत विदाई दी जाती है।

वर्तमान परिस्थिति में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका के चलते यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

हालांकि अंतरिक्ष यात्रियों ने बुधवार को हुए संवाददाता सम्मेलन में ईमेल के जरिये पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए थे।

कैसीडी ने यह माना कि उनके साथ आइएसएस पर जा रहे अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को भी यात्रा से पहले अपने परिजनों से न मिल पाने का मलाल है।

कैसीडी ने यह भी कहा कि वे समझ सकते हैं कि बाकी विश्व भी महामारी के संकट से जूझ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड