देश की खबरें | कोविड-19 लहर : दिल्ली के कुछ सरकारी, निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की नये सिरे से आपूर्ति हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कुछ बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों को बुधवार सुबह ऑक्सीजन की नयी खेप मिल गयी है। अधिकारियों के मुताबिक समय रहते ऑक्सीजन की आपूर्ति होने से बड़ा संकट टल गया।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल दिल्ली के कुछ बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों को बुधवार सुबह ऑक्सीजन की नयी खेप मिल गयी है। अधिकारियों के मुताबिक समय रहते ऑक्सीजन की आपूर्ति होने से बड़ा संकट टल गया।

सूत्रों ने कहा कि गंगाराम अस्पताल को निजी विक्रेताओं से तड़के तीन बजे से पहले 5,000 घन मीटर की ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई। यह भंडार बुधवार दोपहर तक चलेगा। अन्य कंपनी से ऑक्सीजन की आपूर्ति की प्रतीक्षा की जा रही है।

गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि एक कंपनी से भेजा गया ऑक्सीजन का ट्रक देर रात डेढ़ बजे उनके पास पहुंचा।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि एक विक्रेता से भेजा गया ऑक्सीजन का ट्रक तड़के तीन बजे अस्पताल पहुंचा।

आंबेडकर अस्पताल को सुबह पांच बजे ऑक्सीजन की ताजा आपूर्ति हुई। अधिकारियों का कहना है कि यह आपूर्ति 24 घंटे तक चलेगी।

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 28,395 मामले सामने आए और 277 लोगों की मौत के बाद महामारी की भयावह होती स्थिति सामने आई है। वहीं संक्रमण की दर 32.82 प्रतिशत हो गई और शहर में “ऑक्सीजन का गंभीर संकट” खड़ा हो गया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘‘हाथ जोड़कर” मंगलवार को केंद्र से दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने की अपील की थी और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर बुधवार सुबह तक ऑक्सीजन की नये सिरे से आपूर्ति नहीं की गई तो शहर में हाहाकार मच जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू