देश की खबरें | केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार लगे कोविड-19 के टीके : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के टीकाकरण कार्य को केन्द्र सरकार के दिशानिर्देश तथा क्रम के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 17 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के टीकाकरण कार्य को केन्द्र सरकार के दिशानिर्देश तथा क्रम के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव न किया जाए।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक 22,643 लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए टीके की पहली खुराक दी गई है।

मुख्यमंत्री रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार प्रदेश में शनिवार से प्रारम्भ हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान की विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होंने टीकाकरण को सुव्यवस्थित ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि प्रदेश में 22,643 लोगों को अब तक कोविड-19 से बचाव के लिए विकसित टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण की दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज किए जाने के बावजूद वर्तमान में भी पूरी सतर्कता बरतना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में निरन्तर जागरूक किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड