देश की खबरें | अब तक करीब 18 करोड़ लोगों को लगाया गया कोविड-19 का टीका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 टीका लगवाने वालों की संख्या 18 करोड़ के आसपास पहुंच गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार का यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 मई देश में कोविड-19 टीका लगवाने वालों की संख्या 18 करोड़ के आसपास पहुंच गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार का यह जानकारी दी।

उसने कहा कि बृहस्पतिवार को 18-44 साल के 4,37,192 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगायी गयी और इस तरह इस टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 32 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में इस वर्ग में 39,14,688 लोगों को टीके लगाये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार देश में कोविड -19 टीके की 17,91,77,029 खुराक लगायी गयी हैं।’’

उनमें 96,16,697 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 66,02,553 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें दूसरी खुराक भी लग गयी है। साथ ही, अग्रिम मोर्चा के 1,43,14,563 कर्मियों को पहली खुराक दी गयी है जबकि इसी श्रेणी के 81,12,476 ऐसे कर्मी हैं जिन्हें दूसरी खुराक भी लग गयी है । इसके अलावा 18-44 साल के उम्रवर्ग में 39,14,688 लोगों को पहली खुराक दी गयी है।

टीकाकरण अभियान के दौरान 45 से 60 साल के 5,65,82,401 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक तथा 85,14,552 लोगों को दूसरी खुराक भी लगायी गयी है। इसके अलावा 60 साल से ऊपर के 5,42,32,598 लोगों को पहली खुराक और 1,72,86,501 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

टीकाकरण अभियान के 118 वें दिन 13 मई को टीके की 19,75,176 खुराक दी गयी।

मंत्रालय के अनुसार रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार अब तक 10,10,856 लोगों को पहली खुराक और 9,64,320 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। अंतिम रिपोर्ट देर रात तक बनकर तैयार होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट