देश की खबरें | कोविड-19: मिजोरम में संक्रमण के दो नए मामले आए सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,439 हो गई।

आइजोल, 16 मार्च मिजोरम में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,439 हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि जो दो लोग संक्रमित पाए गए हैं, उनकी आयु 60 वर्ष और 56 वर्ष है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 12 संक्रमितों का उपचार चल रहा है और 4,417 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

मिजोरम में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 99.51 प्रतिशत है। राज्य में अब तक संक्रमण से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है।

राज्य में कुल 2,43,076 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हो चुकी है, जिनमें से 535 नमूनों की जांच सोमवार को हुई।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. ललजावमी ने बताया कि 46,201 लोगों को सोमवार तक कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई, जिनमें 13,144 वरिष्ठ नागरिक और 1,257 अन्य बीमारियों से ग्रसित लोग हैं।

उन्होंने बताया कि 10,112 स्वास्थ्यकर्मियों और 402 अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट