कोविड-19 : दो नगर निगम ने आठ मई से सीमाएं सील करने की घोषणा की

कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर के निगम आयुक्तों की ओर से जारी पत्रों के मुताबिक, जिन निवासियों के दफ्तर बृह्नमुंबई नगर निगम क्षेत्र में हैं, उन्हें कार्यालय जाने के लिए या तो मुंबई में कहीं स्थानांतरित होना होगा अथवा घर में ही रहना होगा।

जमात

मुंबई, पांच मई कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर मुंबई से सटे दो बड़े नगर निगम ने मंगलवार को आठ मई से अपनी सीमाएं पूरी तरह सील किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही लोगों की महानगर से आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी।

कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर के निगम आयुक्तों की ओर से जारी पत्रों के मुताबिक, जिन निवासियों के दफ्तर बृह्नमुंबई नगर निगम क्षेत्र में हैं, उन्हें कार्यालय जाने के लिए या तो मुंबई में कहीं स्थानांतरित होना होगा अथवा घर में ही रहना होगा।

कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के कई ऐसे मामले हैं, जिनके संक्रमण का कारण मुंबई से संबंधित पाया गया है।

दोनों निगम के अधिकारियों ने कहा कि इन नगर निगम क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और इनकी रोकथाम के लिए निगम ने अपनी सीमाएं सील करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला आठ मई से लागू होगा।

अधिकारियों ने साफ किया कि इन निगम क्षेत्रों में रहने वाले लोग जोकि मुंबई में काम करते हैं, उन्हें घरों में ही रहना होगा क्योंकि सीमा सील होने पर किसी को कोई छूट नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के पास कुछ समय है और वे अपने नियोक्ता से चर्चा कर सकते हैं।

कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर मुंबई शहर के पास ऐसे इलाके हैं, जहां से लाखों लोग रोजाना महानगर में काम करने जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू