कोविड-19: हिमाचल में दो मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 53

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जमात

शिमला, नौ मई हिमाचल प्रदेश में शनिवार को दो व्यक्तियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 53 हो गई।

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने बताया कि संक्रमण के ताजा मामले हमीरपुर और कांगड़ा जिले के हैं।

उन्होंने कहा कि शनिवार को राज्य की पांच प्रयोगशालाओं में जिन 686 नमूनों की जांच की गई उनमें से दो में संक्रमण की पृष्टि हुयी जबकि 575 नमूनों की रिपोर्ट नकारात्मक रही। बाकी नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

इससे पहले कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने कहा था कि टांडा के डॉ राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कालेज में एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

हिमाचल प्रदेश में अब कोविड-19 के 11 मरीजों का इलाज किया जा रहा है जिनमें चम्बा और कांगड़ा से तीन-तीन, हमीरपुर जिले से दो और मंडी, ऊना और शिमला जिले से एक-एक मरीज हैं।

राज्य में अभी तक कोविड-19 के 35 मरीज ठीक हुए हैं और तीन की मौत हो चुकी है।

चार मरीजों को उपचार के लिए अन्य राज्यों में स्थानांतरित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\